फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

लौह पुरुष की जयंती पर लगाई एकता और अखंडता की दौड़

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य करने वाले देश के गृहमंत्री रह चुके लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर में विविध आयोजन हुए। सरकारी, गैर सरकारी संगठनों, राजनैतिक दलों ने आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी के तहत पटेल के सपनों को साकार करने के लिए अखंडता और एकता की दौड़ लगाई। वहीं स्कूलों और कालेजों में उन्हें याद कर बच्चों, छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा वह अखंड राष्ट्र के पक्षधर और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे।
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर गुरुवार को पीडीडीयू नगर स्थिति सपा कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल व समाजवादी प्रणेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई। उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने का काम किया। अखंड राष्ट्र के योगदान को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। कहा कि कुछ विचारधारा के लोग सरदार पटेल की आड़ में इतिहास को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि गांधी के हत्यारे को महिमामंडित करने वाले दल अब गांधी की विचारधारा को लेकर पदयात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने नौजवानों, किसानों, मजदूरों को ऐसी शक्तियों से सावधान रहने की सीख दी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार पासवान, सत्येंद्र, अजय सिन्हा, गंगाधर यादव, शाहिद अहमद शिबू, आशीष केसरी, प्रेम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चहनिया संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवधेश नारायण इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा एके उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलकर ही देश विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। अध्यक्षता अंबरीष ने की। इस मौके पर सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री विद्यासागर, सह संयोजक विनय पांडेय, शैलेश मिश्रा, प्रियांशु तिवारी, कुंदन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार सरदार पटेल की जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा सद्भावना रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया एवं सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर भाषण नाटक देशभक्ति संवाद भी किए। वहीं राजकीय महाविद्यालय में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ रमेश कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर के गोष्ठी का शुभारंभ किया। डॉ अनुराग सिंह ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में छात्र-छात्राओं विस्तार से जानकारी दी।
चकिया संवाददाता के अनुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। एसडीएम सीपू गिरि, नगर पंचायत चेयरमैन अशोक बागी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को खंड शिक्षा कार्यालय परिसर से रवाना किया। रैली नगर भ्रमण करते हुए वापस अपने-अपने विद्यालयों पर पहुंच गई रैली में बच्चों को सरदार पटेल के कृतित्व तथा व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। इस दौरान प्राइमरी, मिडल और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया।
शिकारगंज संवाददाता के अनुसारसिकंदरपुर क्षेत्र स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सिकंदरपुर में रैली निकाली। सिकंदरपुर के पटेल चैराहा पर महाविद्यालय के बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यापक वह छात्र छात्राएं मौजूद थे।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार लौह पुरुष की जयंती पर गुरूवार को बृजनंदनी कांवेंट स्कूल से एकता का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ निकाली गयी। इस दौड़ में स्कूल के बच्चे शिक्षक सहित कोतवाल रहमतुल्ला खाँ पुलिस फोर्स के साथ दौड़ लगाया। इस दौरान भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे बच्चे लगाते रहे। अंत में सभा के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारो पर प्रकाश डाला। वही विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश अग्रहरी व प्रिंसिपल आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पटेल के सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। वही ंदूसरी ओर सकलडीहा इंटर कॉलेज में प्राचार्य डा एस के लाल और लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा एनसीसी के बच्चों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया। इस मौके पर निदेशक डा अखिलेश अग्रहरी, प्रिसिंपल आशुतोष त्रिपाठी, अमृत चौरसिया, जुगनू अग्रहरी, विनोद, चंदन, संजय, चंद्रेश, राजू, ममता, नेहा, संगीता, पूजा, संतोष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed