फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

डा. सरिता मौर्या को मिला आयरन लेडी समरसता पुरस्कार

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चहनियां। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन की ओर से गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित आयरन लेडी समरसता पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के जगरनाथपुर गांव निवासी समाज सेविका डा. सरिता मौर्या को नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति परमानंद झा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें शाल, मेडल व प्रशस्ति पत्र, नेपाल की टोपी व चेक प्रदान किया। इसे लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाज सेविका डा. सरिता मौर्या ने टेलिफोन से वार्ता के दौरान कहा कि यह पुरस्कार चन्दौली जनपद के सभी माताओं, बहनों व समाज सेवा से जुड़े लोगों को गौरवान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मेरे परिजनों सहित हर उस शख्स को जाता है जो मेरे कार्य में सहयोग देकर मुझे प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर नेपाल की पूर्व मंत्री डिम्पल झा, सांसद अनिल झा, नेपाल के पूर्व राजदूत श्यामानन्दन सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed