फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

दीपावली में अलग- अलग स्थानों पर लगी आग में लाखों का सामान जला

Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। जिले में दीपावली पर अलग-अलग स्थानों पर कच्चे मकान, दुकान व गुमटी में आग लग गई।
विज्ञापन

उनमें रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। वहीं असहाय लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड के अमृतपुर गांव में दो पुत्रों के साथ रह रही लालती देवी के कच्चे मकान में सोमवार को बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट घर में आग लग गई। जिसमें तीस हजार रुपये नगदी समेत कागजात, कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने आर्थिक दिए जाने की मांग की है। धानापुर संवाददाता के अनुुसार सोमवार की रात अज्ञात कारणों से रामप्रसाद की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। घटना के दौरान रामप्रसाद अपनी पत्नी व छोटी बच्ची के साथ मड़ई मेें सो रहा था। आग लगने के बाद उसने परिवार के साथ बाहर भागकर किसी प्रकार जान बचाई। घर में रखे तीन हजार रुपये नगद समेत गृहस्थी सामान व कपड़े जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों नें प्रशासन से मदद की अपील की है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव में श्रीराम गोड़ की गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे में उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मंगलवार को होने पर पीड़ित ने सौ नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। चकिया संवाददाता के अनुसार दीपावली पर क्षेत्र में आग की दो घटनाएं घटित हुई। पहली घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुसाखाड़ गांव में हुई। जहां बद्दू जमा के कपड़े व जूते की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में उसकी दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग को किसी प्रकार बुझाया गया। पीड़ित दुकानदार ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के मगरौंर गांव में निवासी सरोज के घर के बरामदे में रखी एक बाइक तथा दो साइकिल अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर कर राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीण तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुसाहिबपुर गांव निवासी गुंजन 16 नामक किशोरी सोमवार की शाम करेंट लगने से झुलस गई। घटना के बाद परिवार वाले उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed