{"_id":"5da4c5b28ebc3e93a770029b","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns488902815","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो अब इस दुनिया में नहीं उनका भी हो गया किसान स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो अब इस दुनिया में नहीं उनका भी हो गया किसान स्वास्थ्य बीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। केंद्र सरकार की किसान स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति बैंक और बीमा कंपनी काफी तेज गति से कार्य कर रहे हैं। तभी तो बीमा कंपनी और बैंक ने ऐसे किसानों का भी स्वास्थ्य बीमा कर दिया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके नाम से बने किसान क्रेडिट कार्ड से धन कट गया है। खाता अपडेट के बाद स्वास्थ्य बीमा की सूची में मरने वालों का नाम देखकर अब परिवार वाले परेशान हैं। ऐसे एक नहीं कई लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन सूची में उनका नाम है, खाते से उनके स्वास्थ्य बीमा के नाम पर पैसा कट गया है।
बरहनी ब्लाक के ओयरचक के पारसनाथ सिंह की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है लेकिन इनका भी स्वास्थ्य बीमा हो गया है। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक कम्हरिया से इनका भी बीमा हुआ है और सूची में नाम है और खाते से 2780 रुपये कट गए हैं। इसी तरह असना सुढ़ना के रमाशंकर पांडेय और नागेंद्र सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है। मगर बैंक और बीमा कंपनी को इनके भी स्वास्थ्य की चिंता है। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर धन की कटौती की गई है। ग्रामीणों के अनुसार ऐसे कई और लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य बीमा की सूची में नाम है और पैसा काटा गया है। इस पर बैंक के अधिकारी भी साफ नहीं बोल रहे हैं। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक (एलडीएम) पीके ओझा का कहना है कि जिन किसानों की मौत हो गई है और उनका भी बीमा हो गया है तो यह जांच का विषय है। इसमें जो दोषी होंगे, कार्रवाई होगी।