{"_id":"5da372c98ebc3e93c52f0bde","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns488780715","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में तीन करोड़ के कृषि ऋण पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में तीन करोड़ के कृषि ऋण पत्र वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय विकास खंड के नरहरपुर ग्राम पंचायत के गौड़िहार चट्टी पर स्थित एक लान में रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा किसान मेला एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों एवं डेयरी से संबंधित तीन करोड़ रुपये का ऋण पत्र अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर जादू के जरिए बैंक द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया।
किसान मेले को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा सरकार के निर्देश के अनुसार सदैव किसानों की सेवा में तत्पर रहा है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं कृषि से होने वाली आमदनी को दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को भी बैंक की सेवाओं का लाभ उठाने के साथ ही लिए गए ऋण के भुगतान की ओर भी अग्रसर होना होगा। इस अवसर पर योगी मैजिक वर्ल्ड के जादूगर योगेन्द्र योगी ने जादू के माध्यम से बैंक की योजनाओं को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर ट्रैक्टर, किसान क्रेडिट कार्ड, पोल्ट्री फार्म, डेयरी, आवास, वाहन आदि योजनाओं में बैंक ऑफ बड़ौदा की चकिया, सिकंदरपुर, धरदे, सैदूपुर की ओर से 3 करोड़ की धनराशि का ऋण पत्र किसानों को सौंपा गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक राजन कुमार, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय, प्रांजल जायसवाल, नचिकेता सिंह, प्रतीक जायसवाल, ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान उपेन्द्र बहादुर सिंह, जर्नादन सिंह, कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, विजय कुमार जायसवाल, अमित सिंह, जागृति सिंह, मोहित रहे।