फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

राजदरी की सूरत सवारने का जिम्मा अब सीएनडीएस को

Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार में स्थित जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र को संवारने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने वन विभाग की जगह कंस्ट्रक्शन एंड डिजाईन विभाग को दे दिया है। अब 3.50 करोड़ की लागत से राजदरी, देवदरी जलप्रपात पर्यटन केंद्र की इंटरनेशनल ब्रांडिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार में स्थित राजदरी तथा देवदरी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन केंद्र का प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा पर्यटन केंद्र पर सुविधाएं और बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने 3.50 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी देने के बाद धन भी अवमुक्त कर दिया है। वन्य जीव बिहार एवं रिजर्व फारेस्ट में होने के कारण इस पर्यटन स्थल के विकास का कार्य नियमानुसार वन विभाग को ही कराना अनिवार्य था, लेकिन वन विभाग के पास सक्षम तकनीकी की कमी को देखते हुए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक लखनऊ के आदेश से पर्यटन विभाग द्वारा प्राप्त धन से काम कराने के लिए कार्यदाई संस्था के रूप में सीएनडीएस को नामित किया गया है। वर्ष 2019 के आरंभिक चरण में काशी वन्य जीव प्रभाग के तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे के निर्देश पर चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय ने राजदरी तथा देवदरी पर्यटन केंद्र की इंटरनेशनल ब्राडिंग की कार्ययोजना तैयार की थी। इसके तहत राजदरी से चंद्रप्रभा बांध तक साइकिल ट्रैक का निर्माण, पेयजल सुविधा बढ़ाने, कई नए समर हटों का निर्माण तथा राजदरी को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट तथा कैंट एवं पीडीडीयू नगर जंक्शन पर बड़े होर्डिंग लगाने सहित कई अन्य विकास कार्य किए जाने थे। इसके लिए 3.50 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई थी। सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना के लिए धन आवंटित किया था। मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पश्चिमी क्षेत्र कानपुर सुनील चौधरी ने बताया कि राजदरी तथा देवदरी जलप्रपात की इंटरनेशनल ब्रांडिंग करने तथा प्रपात पर देशी- विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर आवंटित धनराशि से कार्य कराने हेतु सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था शीघ्र ही कार्य आरंभ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed