फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ेक्निशियन की बेटी अब रणजी में लगाएगी चौके-छक्के

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। नगर के लोको कालोनी निवासी प्रीति कुमारी का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ है। बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रीति आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाले रणजी के सीनियर वोमेन टी -20 में प्रतिभाग करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोड की ओर से आयोजित इतने बड़े टूर्नामेंट में शामिल होने वाली प्रीति कुमारी नगर की पहली खिलाड़ी बनी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के बक्सर के नया बाजार निवासी प्रीति कुमार के पिता दिनेश कुमार रेलवे के टीआरएस में टेक्निशियन पद पर तैनात हैं। प्रीति अपने पिता के साथ लोको कालोनी में रेलवे क्वार्टर में रहती है। स्नातक में पढ़ने वाली प्रीति पिछले दो वर्षों से टार्गेट क्लब मानसनगर की ओर से क्रिकेट का अभ्यास कर रही है। पटना में सात और आठ अक्तूबर को प्रदेश के सीनियर वोमेन क्रिकेट टीम का चयन हुआ। कोच अरविंद साहनी और विजय यादव की देख रेख में प्रीति ट्रायल में प्रतिभाग की। इसमें लेफ्ट आर्म स्पीनर प्रीति कुमारी का 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ। जिला क्रिकेट संघ के सचिव दुर्गा प्रसाद वर्मा के अनुसार बीसीसीआई की ओर से आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 14 अक्तूबर से महिला सीनियर टी-20 क्रिकेट (रणजी) ट्राफी की शुरूआत होगी। चयन समति महिला वर्ग के चेयरमैन अमित कुमार ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम में पांच खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है। पहला मैच 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। शनिवार को प्रीति गुुटूर के लिए रवाना हुई है। प्रीति की इस सफलता से परिवार वालों के साथ कोच और टार्गेट क्लब के सदस्यों में खुशी की लहर है। क्लब के मनोज कुमार ने बताया कि प्रीति जिले की पहली लड़की है जो रणजी स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। क्लब के अजमत खां, सत्यप्रकाश आदि ने भी प्रीति की सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed