फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

गड़ई नदी का बढ़ाव थमा, लेकिन मुसीबतें बरकरार

Sun, 06 Oct 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली/पीडीडीयू नगर। सदर विकास खंड के पड़या गांव के समीप से गुजरी गड़ई नदी का बढ़ता जलस्तर थम गया है। पर लोगों की समस्याएं कम नहीं हुई हैं। सदर विकास खंड के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूटा हुआ है। वहीं कई गांव के सिवान जलमग्न है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी हुई।
विज्ञापन

गड़ई नदी में उफान के चलते दर्जनों गांव जलमग्न हो गए थे। चंदौली-बबुरी मार्ग पर स्थित पड़यां के पास करीब चार फुट ऊपर से ज्यादा पानी बह रहा था। इससे लोगों का मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया था, लेकिन शनिवार को गड़ई नदी के पानी में कमी आ गई। इसके वाबजूद अभी क्षेत्र के दर्जनों गांव जलमग्न हैं। इसमें घुरहूपुर और परमानन्दपुर की हालत काफी खराब है। वहीं बबुरी, खुरुहुजा, बहेरा, बड़उर सहित कई गांवों के लोगों का संपर्क टूटा हुआ है। उन्हें लम्बी दूरी तय कर घर पहुंचना पड़ रहा है। साथ ही गड़ई नदी के तटवर्ती गांवों के सिवान में पानी लगने के कारण किसानों के धान की फसल डूबी हुई। इससे लेकर किसान चिंतत है।
विज्ञापन

वहीं बबुरी क्षेत्र में नदियों का पानी खेतों से होते हुए घरों तक पहुंचने लगा है। इससे लोग भयभीत नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के शिवनाथपुर, परमानंदपुर, चुरमुली, हसनपुर, मछरिया, गोपालपुर, घुरहुपुर, महदिउर, नरैना, मकवापर, हिरामनपुर, शिवपुर, बिंदपुरवा सहित एक दर्जन गांवों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। शनिवार को महेन्द्र यादव ऽमाहीऽ ने साथियों के साथ इलाके का भ्रमण किया और प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील प्रशासन की ओर से पड़या गांव के लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई नाव शनिवार को शोपीस बनकर दिखाई दी। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की ओर से पड़या के पास एक नाव की व्यवस्था कराई थी, ताकि ग्रामीणों को आवागमन करने में राहत मिल सके, लेकिन नाव एक दिन भी नहीं चल पाई। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से टूटी नाव उपलब्ध कराई गई थी जो एक दिन भी नहीं चल पाई। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
सदर विकास खंड के पड़या गांव के समीप गड़ई नदी के उफान के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के युवक इन दिनों बाढ़ का खुब आंनद ले रहे है। वहीं युवक नदी में छलाग लगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इसे देखने के लिए गांव ही नहीं क्षेत्रीय लोगों की भीड़ भी लग रही है।
02. पानी निकासी न होने से लोग नाराज
कमालपुर। बरहनी ब्लॉक के डैना गांव मे पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी के लिए बनी नालियां की साफ सफाई नहीं हुई है। इससे नालियां ओवरफ्लो हो रही है। कई बार इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी और ब्लाक के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 9 अक्तूबर को धरना प्ररदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कलावती ,सरिता ,पूनम,जामवंती सरिता,सुगिया, मिंता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed