फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

भगवान राम ने सीता के गले में डाली वरमाला, गूंजे जयश्रीराम के जयकारे

Sun, 06 Oct 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। राम सरिस बरु दुलहिनि सीता। समधी दसरथु जनकु पुनीता। क्षेत्र के अरंगी गांव में चल रही रामलीला के पांचवें दिन शुक्रवार की रात राम विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम के जानकी के गले में वरमाला डालते ही लोगों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद विधि विधान से राम- जानकी का विवाह हुआ।
विज्ञापन

राम के धनुष तोड़े जाने और सीता के साथ विवाह की सूचना से पूरे अयोध्या में हर्ष और उल्लास छा जाता है। महाराज दशरथ प्रसन्न मुद्रा में भरत से श्रीराम के बारात के लिए हाथी , घोड़ा और रथ तैयार करवाने को कहते हैं। सुमंत दो रथ लेकर आते हैं। एक रथ पर राजा दशरथ और दूसरे पर कुल गुरु वशिष्ठ सवार होते हैं। इसके बाद बारात जनकपुर के लिए प्रस्थान करती है। बारात के जनकपुर पहुंचती है। अवधपुरी से आई बारात के स्वागत के लिए मिथिला को भव्य तरीके से सजाया गया। महाराज जनक खुद सोने के कलश में जल भरकर विभिन्न पकवानों की थाली के साथ बारात का स्वागत करते हैं। दूसरी ओर से श्री राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ आते हैं। इसके बाद विवाह शुरू होता है। ब्रह्माजी नारदजी के हाथों लग्न पत्रिका जनक को भेजते हैं। राम जानकी विवाह पर मंगल गीतों के गान के साथ पुष्प वर्षा होती है। इस मौके पर दिवाकर पांडेय , अखिलेश सिंह , विकास , सुंदरम , खुशबू वर्मा , प्रिया पांडेय , राजेश सिंह , अंजनी सिंह , त्रिभवन सिंह खुशी वर्मा , गुलाब सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed