फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

सीवान में आठ फीट का मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप

Fri, 04 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
चकिया। क्षेत्र के केराडीह गांव के सिवान में गुरुवार को लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचेे वन विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव के सीवान में गुरुवार को सुरेश चौहान के खेत में मगरमच्छ दिखा। लगभग आठ फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना आरंभ कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सियों के सहारे काबू में करने का प्रयास किया लेकिन वे सभी असफल रहे। इस पर किसी ने इसकी सूचना वन विभाग के चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह को दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल के सहारे मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान सदानंद यादव, देवेंद्र कुमार, मट्टर यादव, सियाराम सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed