{"_id":"5d94f2fe8ebc3e0132029e53","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns487027753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कुष्मांड की पूजा अर्चना कर अभिष्ट की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कुष्मांड की पूजा अर्चना कर अभिष्ट की कामना की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को माता के चौथे स्वरूप आदि शक्ति मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। माता के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवी मंदिरों पर घंट घड़ियाल बजते रहे और माता के जयकारों की गूंज रही। वहीं घरों में भी विधि विधान से माता के चतुर्थ स्वरूप की पूजा अर्चना कर अभिष्ट की कामना की गई।
माता कुष्मांडा को सृष्टि की अधिष्ठात्रि देवी माना जाता है। ऐसे में माता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों पर भक्तों की कतार लग गई। गर्भगृह का द्वार खुलते ही भक्तों ने जयकारे लगाए और माता के चरणों में शीश नवाया। मां की फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित की और आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने माता के खूब जयकारे लगाए। इसके पूर्व नगर के विभिन्न देवी मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया और देेवी बजाए गए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। शाम के वक्त विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने ढोल, मजीरे के साथ देवी गीत सुनाए और माता को रिझाया। वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और माता के विग्रह की आरती उतारी गई। वहीं पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। पंडालों को अंतिम टच दिया जा रहा है, वहीं कई पंडालों के आस पास बिजली के झालरों की आकर्षक सजावट की गई है। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट, राम मंदिर, गल्ला मंडी, लाठ नंबर एक और दो, परमार कटरा, जायसवाल भवन, रविनगर, पटेलनगर, गुरुद्वारा, चंदासी मंडी, पड़ाव, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कालोनी, अमोघपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर स्थित कोट शायर माता के वार्षिक शृंगार पर आयोजित भंडारे में हजारो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व माता के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वार्षिक शृंगार की शुरूआत मंगलवार को ही शुरू किया गया। पहले भी हरिकीर्तन में लोग शामिल हुए। बुधवार को माता के स्वरूप को सजाया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद भक्तों ने भव्य आरती उतारी। इस मौके पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर शिवशंकर शर्मा, रमेश पटेल, बनारसी चौहान, लवकुश चौहान, बालमुकुंद, अनिल शर्मा रहे।