फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ंगा चेतावनी बिंदु के पार, गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी

Mon, 16 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में हुई बारिश का असर अब यहां दिखने लगा है। रविवार को गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु के पार हो गया। इससे गंगा का जल तटीय इलाकों और गांवों में घुसने लगा है। इससे लोगों में दहशत और बाढ़ की चिंता सताने लगी है। तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे हैं। बाढ़ से जिले के करीब 50 गांवों में पानी घुसने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का खतरे का निशान 71.26 मीटर है। जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। रविवार की शाम को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। गंगा के जल स्तर में रविवार को तीन घंटे प्रति सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही गंगा में बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के सिवान और किनारे के गांव में पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन

इससे नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के 45 से अधिक तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं। चहनियां संवाददाता के अनुसार गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने से पानी अब गांवों के सिवान में घुसने लगा है। इससे फसलों को बर्बाद होने की चिंता किसानों के माथे पर स्पष्ट दिखाई देने लगी है। क्षेत्र के टांडाकला गांव में पानी घुस गया है। वहीं मकूनपुर, रामगढ़, नौदर, परासी, हिनौता के सिवान में पानी पहुंच गया है। वहीं महुअर, कैथी, महरौड़ा, महुआरी, टांडा, पूरा विजई, पूरा गनेश, हसनपुर, तिरगावां, भूसौला आदि गांव के सिवान में पानी कभी भी घुस सकता है। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर तटवर्ती गांव के लोग भयभीत हैं। गद्दोचक के सुबेदार सिंह, सहेपुर के पिंटू सिंह, पपरौल के अनिल चौरसिया आदि ने बताया कि जिस तेजी से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। क्षेत्र के नौघरा, बुद्धपुर और पपरौल गांव के सिवान में पानी घुसने लगा है। क्षेत्र के पपरौल, प्रहृलादपुर, गुरैनी, सहेपुर, नादी, निधुरा, रामपुर दीयां, प्रसहटा में पानी घुसने की आशंका है। इस संबंध में एसडीएम सकलडीहा रामसंजीवन मौर्य ने बताया कि गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी पर नजर है। बाढ़ राहत को लेकर पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर। गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रशासन ने नगवां चोचकपुर घाट पर गंगा में नाव का संचालन रोक दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई नाव लेकर नदी में जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं धानापुर पुलिस को लगातार तटवर्ती इलाकों में गश्त के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार और रविवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने दल बल के साथ तटवर्ती इलाकों में पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया कि वे सतर्क रहें और बच्चों को गंगा के किनारे न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed