फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

रेलकर्मियों ने प्लास्टिक के उपयोग न करने का लिया संकल्प

Thu, 12 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्काउट गाइड व स्कूली बच्चों ने बुधवार को रेलवे कैंपस में रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया। इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर से वन यूज प्लास्टिक के प्रयोग रोकने की घोषणा की है। इसके तहत रेलवे ने 11 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्लास्टिक के विरोध में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार की सुबह दस बजे डीआरएम कार्यालय से स्टेशन तक मुगलसराय मंडल के अधिकारी, स्काउट गाइड के सभी ग्रुप के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, मिक्स प्राइमरी स्कूल, रेलवे स्कूल के बच्चे डीआरएम आफिस के प्रांगण में एकत्र हुए। यहां मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कहा कि रेलवे ने दो अक्तूबर से 50 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जैसे पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतल, गिलास आदि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगी। दो अक्तूबर से पीडीडीयू जंक्शन सहित, रेलवे परिक्षेत्र प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद डीआरएम ने रैली को रवाना किया। डीआरएम के नेतृत्व में रैली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और प्लेटफार्मों पर घूम कर यात्रियों, वेंडरों को प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। रैली में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम एसके वर्मा, एडीआरएम द्वितीय अतुल कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता एसपीएस यादव, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक उद्याचल कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन एमके तिवारी, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, मंडल यांत्रिक अभियंता पर्यावरण एवं रख रखाव पुष्कर कुमार आदि रहे। इसी तरह मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

रैली निकाल कर पॉलीथिन, गिलास का प्रयोग रोकने पर का किया आह्वान
रेलकर्मियों ने प्लास्टिक के उपयोग न करने का लिया संकल्प
गांधी जयंती पर दो अक्तूबर से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा रेलवे
स्कूली बच्चे, स्काउट और अधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed