{"_id":"5d1510d38ebc3e3cf975f55f","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4698691147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों पर कसेगा शिकंजा ‘जुलाई अभियान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों पर कसेगा शिकंजा ‘जुलाई अभियान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्कूलों और कालेजों के बाहर स्कूल खुलने और बंद होने के बाद मंडराने वाले मनचलों की अब खैर नहीं होगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ‘जुलाई अभियान’ चलाने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से मनचलों पर शिकंजा कसने के साथ ही छात्राओं को सादे वेश में विद्यालयों और कालेजों के बार तैनात पुरुष और महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सुरक्षा एवं कानून की जानकारी भी देंगे। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
दरअसल छात्राओं के साथ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन से 28 जून तक कार्ययोजना भी मांगी है। बालिका सुरक्षा जागरुकता के लिए %जुलाई अभियान% में ग्रामीण इलाकों में संचालित 65 फीसदी स्कूलों को कवर किया जाएगा। जबकि नगर और शहर के स्कूलों के पास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिसमें स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा एवं कानून संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। पूरा अभियान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रूप से निगरानी में चलाया जाएगा। छात्राओं के साथ छेड़खानी या टंट कसने वालों की शिकायत वहां तैनात पुलिसकर्मी संबंधित थाने और यूपी -100 पुलिस को देंगे। साथ ही इनके सहयोग में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक या दो एक्सपर्ट भी लगाए जाएंगे जो महिला सुरक्षा के बारे में ब्रीफिंग संबंधी आयोजनों के बारे में जानकारी रखते हों।
कोट
इस अभियान का उद्देश्य स्कूलों-कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुखर बनाने और बेबाकी से अपनी बातों को रखने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा उन्हेेें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से जुड़े कानूूूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, चंदौली।