फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Nagar Panchayat will soon get the status of Municipality

चंदौली नगर पंचायत को जल्द मिलेगा नगर पालिका का दर्जा

Sun, 06 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chandauli Nagar Panchayat will soon get the status of Municipality
चंदौली। नगर पंचायत चंदौली को जल्द नगर पालिका का दर्जा मिलेगा। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद जहां संसाधन और सुविधाएं बढ़ेंगी वहीं विकास के द्वार भी खुलेंगे। इसमें नगर पंचायत से सटे आसपास के 35 नए गांवों को भी शामिल किया जाएगा। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसका प्रस्ताव बनाकर शुक्रवार को शासन को भेज दिया है। नगर पंचायत चंदौली में अभी 15 वार्ड हैं। लेकिन नगर पंचायत में संसाधन एवं सुविधाओं का अभाव है। सीवेज, नाली, कूड़ा निस्तारण, सफाई की बड़ी समस्या है। सुविधाओं की कमी से चलते लोग गंदगी में रहने को विवश हैं। अब नगर पालिका का दर्जा दिलाने के प्रस्ताव से लोगों को सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जगी है। साथ ही पीडीडीयू नगर नगर पालिका के बाद दूसरी नगर पालिका चंदौली होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के अंत तक नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली। नगर पंचायत चंदौली में अब तक 15 वार्ड हैं। नगर पालिका का दर्जा मिल जाने और नए गांवों को शामिल करने के बाद तकरीबन 10-15 वार्ड और बढ़ सकते हैं। इसमें अंबेडकरनगर, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, कमला नगर, लोकमान्य तिलक नगर, इंदिरा नगर, सुभाष नगर, किदवई नगर, आजाद नगर, गौतम नगर, राजीव नगर, लोहिया नगर, गांधी नगर, जय प्रकाश नगर और संजय नगर वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

चंदौली। नगर पालिका का दर्ज देने के भेजे गए प्रस्ताव में जिला प्रशासन ने नगर पंचायत से सटे आसपास के 35 गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें फुटिया, छितो, मझवार, नवही, पडया, धुरी कोट, जगदीशसराय उर्फ हिनौता, नरसिंह पुर खुर्द, माधोपुर, विछिया कला, बिछिया खुद, केशवपुर, जसुरी, नेगुरा, मसौनी, चकिया, बासुपुर, पुरवा, जसौली, गोबरहा, किशुंदासपुर, बाघव, बर्थरा खुद, फगुनिया, खगवल, बसारिकपुर, बसपुरवा, दानुपुर, मधुवन, गोकुलपुर, अमडा, कोडरिया, दौरीकोट, सिरसी, हिनौती को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। नगर पंचायत में अभी बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों का अभाव है। पेयजल, सफाई, बिजली, स्ट्रीट लाइट, नाली, कूड़ा निस्तारण और सीवेज की बड़ी समस्या है। उम्मीद है कि नगर पालिका बनने पर वहां जन सुविधाएं बढ़ेंगी। पेयजल, सीवेज, लाइट, कूड़ा निस्तारण, सफाई सहित अन्य सुविधाएं बढ़ेंगी। जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब तक संसाधनों की कमी से लोगों का इसका खामियाजा भुगत रहे थे।

चंदौली नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 35 गांवों को शामिल करने के साथ इसका दायरा बढ़ेगा और जनहित से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसका लाभ वहां के लोगों को मिलेगा। नवनीत सिंह चहल, डीएम, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed