Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli industrial area will be built in 187 acres, more than 200 industries will be set up

Chandauli News: 187 एकड़ में बनेगा चंदौली अद्यौगिक क्षेत्र, लगेंगे 200 से ज्यादा उद्योग

Tue, 07 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Chandauli industrial area will be built in 187 acres, more than 200 industries will be set up
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड में के नजदीक हाइवे के किनारे 187 एकड़ में चंदौली अद्यौगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। चंदौली अद्यौगिक क्षेत्र में 200 से ज्यादा उद्योग लगेंगे। वहीं 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुंबई, सोनीपत, पानीपत और नोएडा तक के उद्यमियों ने यहां अपने उद्योग लगाने के प्रस्ताव दिए हैं। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश का आकांक्षात्मक जिला चंदौली अब व्यापार और रोजगार में भी समृद्ध होने वाला है। नियामताबाद विकासखंड में हाइवे के समीप करीब 187 एकड़ में चंदौली अद्यौगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। रामनगर अद्यौगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने बताया कि इस अद्यौगिक क्षेत्र में 200 से ज्यादा उद्योग लगेंगे वहीं 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। बताया कि मुंबई, सोनीपत, पानीपत, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य जगहों के कुल 170 उद्यमियों ने यहां उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया है। अद्यौगिक क्षेत्र बनाने की पूरी रणनीति बन चुकी है। लखनऊ में आयोजित समिट होने और शासन के आदेश के बाद जल्द ही भूमि अधिग्रहण और आगे का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लगने वाले प्रमुख उद्योग
-बर्तन उद्योग
-फ्लोर मील
-फर्टिलाइजर चावल
-पैकेजिंग उद्योग
--ट्रक के पुर्जे बनाने की कंपनी
--ग्लास उद्योग
--पेय पदार्थ
--प्लास्टिक बैग
-एल्युमिनियम चैनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed