फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: GST SIB team raids in Mughalsarai scrap worth 3.25 crore sealed

Chandauli: मुगलसराय में जीएसटी एसआईबी की टीम का छापा, सवा तीन करोड़ का स्क्रैप किया सील

Fri, 09 Dec 2022 08:54 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 09 Dec 2022 08:54 AM IST
सार

जीएसटी चोरी को लेकर विभाग की ओर लगातार छापेमारी की जा रही है। बृहपतिवार दोपहर लगभग एक बजे वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम डांडी स्थित स्क्रैप का कार्य करने दो फर्मों के कार्यलय पर पहुंची। दोनों फर्मों के कार्यालय एक परिसर में संचालित हो रहे थे।

विज्ञापन
Chandauli: GST SIB team raids in Mughalsarai scrap worth 3.25 crore sealed
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित एक परिसर में चल रही दो फर्मो के कार्यालयों में गुरुवार दोपहर जीएसटी एसआईबी की टीम में छापेमारी की। दोनों फर्मो द्वारा रेलवे से लोहे के स्क्रैप खरीद फरोख्त की जाती थी। लगभग दस घंटे तक चली जांच के दौरान फार्म संचालक वहां पड़े स्क्रैप के बाबत कोई कागजात नही दिखा पाए। बाद में टीम ने मौके पर पड़े लगभग सवा तीन करोड़ रुपये के स्क्रैप को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


जीएसटी चोरी को लेकर विभाग की ओर लगातार छापेमारी की जा रही है। बृहपतिवार दोपहर लगभग एक बजे वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम डांडी स्थित स्क्रैप का कार्य करने दो फर्मों के कार्यलय पर पहुंची। दोनों फर्मों के कार्यालय एक परिसर में संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी अरविंद सिंह ने बताया कि फार्म संचालकों के कर्मचारियों ने पहले तो उन्हें परिसर में भीतर जाने से रोक दिया। बाद में पुलिस की मदद से ताला तोड़कर परिसर में टीम प्रवेश कर पाई। काफी जांच करने के बाद एक फर्म के संचालक वहां पहुंचे लेकिन जांच के दौरान परिसर में पड़े लोहे के स्क्रैप के बाबत कोई भी कागजात नही दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात लगभग सवा ग्यारह बजे तक टीम की ओर से जांच की गई। इसके बाद परिसर में पड़े लगभग सवा तीन करोड़ रुपए के स्क्रैप को सील कर दिया गया। इस दौरान टीम में असिस्टेंट कमिश्नर हरिशंकर प्रसाद, राज्यकर अधिकारी राकेश सिंह समेत पुलिस मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed