फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli got second place in communicable disease campaign

Chandauli News: संचारी रोग अभियान में चंदौली को मिला दूसरा स्थान

Sat, 10 Aug 2024 05:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Chandauli got second place in communicable disease campaign
चंदौली। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई में चलाए गए संचारी रोग अभियान की सफलता से चंदौली ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारा लक्ष्य पहले पायदान पर पहुंचना है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया गया था। इसके तहत संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभागों के संयुक्त प्रयास से जिले की 734 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के 65 वार्डों में अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों में सफाई कराने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके पहले अप्रैल में चलाए गए अभियान में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले अभियान में प्रथम स्थान पर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से समन्वय बनाकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed