फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli CRPF jawan awarded gallantry medal for killed terrorists Kupwara Jammu and Kashmir

चंदौली: कश्मीर में जान की परवाह किए वगैर आतंकियों से भिड़ गया था सीआरपीएफ का जवान, वीरता मेडल मिला

Sat, 24 Jul 2021 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Jul 2021 06:31 PM IST
सार

19 जुलाई 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के बटपूरा गांव में सीआरपीएफ और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसी दौरान अपनी जान की परवाह किए वगैर जवान अनूप सिंह ने एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Chandauli CRPF jawan awarded gallantry medal for killed terrorists Kupwara Jammu and Kashmir
सीआरपीएफ जवान अनूप सिंह को मिला वीरता मेडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जांबाज जवानों की कमी नहीं है। पुलवामा में शहीद हुए अवधेश यादव के गांव बहादुरपुर के ही सीआरपीएफ जवान अनूप सिंह को राष्ट्रपति ने वीरता मेडल से नवाजा है। 19 जुलाई 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के बटपूरा गांव में सीआरपीएफ और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह न करते हुए अनूप सिंह ने एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उस आतंकी के पास से एके-47 और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था। 2019 में ही वीरता मेडल के लिए अनूप के नाम की संस्तुति की गई थी। फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ने मेडल देने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते समारोह स्थगित हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोलकाता के सीआरपीएफ जोन में आयोजित समारोह में एडीजी नितिन अग्रवाल ने अनूप को वीरता मेडल दिया। अनूप सिंह अभी चंदौली में ही सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में तैनात हैं। वीरता मेडल मिलने के बाद गांव में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed