फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Corona Update: 31 new infected, including two health workers and a farmer, 24 were discharged from hospital

Chandauli Corona Update: दो स्वास्थ्यकर्मी और एक किसान समेत 31 नए संक्रमित मिले, 24 को अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 31 Jul 2020 10:00 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chandauli Corona Update: 31 new infected, including two health workers and a farmer, 24 were discharged from hospital
कोरोना वायरस की जांच।

चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक प्रवासी हैं बाकी सभी संक्रमित स्थानीय है। वहीं 24 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। एक्टिव केस 268 है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात जिला प्रशासन की ओर से कोरोना मरीजों की रिपोर्ट जारी की गई है। उसमें 31 पाजिटिव पाए गए है। जिनमें से 1 बालिका, 6 महिला तथा 24 पुरूष है। इनमें से 1 लुधियाना से आए हैं। अन्य सभी संक्रमित स्थानीय है। 

विज्ञापन

संक्रमितों में दो स्वास्थ्यकर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 5 रेलवे कर्मी, एक नरेगा कर्मचारी, दो गृहणी, एक किसान शामिल हैं। इसमें बरहनी ब्लाक के 7, सैयदराजा 2, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 4, शहाबगंज से 1, डीडीडीयू नगर के 9 रहने वाले हैं। 

इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से चार व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को एल-1 अस्पताल से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जिले में अब कोविड-19 के कुल 856 केस हैँ। इसमें 268 एक्टिव केस हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 580 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed