{"_id":"5eb9805d8ebc3e904f439455","slug":"chandauli-corona-news-chandauli-news-vns5244295151","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारन्टीन 32 लोग कर रहे थे तफरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारन्टीन 32 लोग कर रहे थे तफरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल के साथ एसडीएम ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की गतिविधियों का हाल जाना। इस दौरान होम क्वारंटाइन में रखे गए 32 लोग घर से बाहर गांवों में घूमते मिले। डीएम के निर्देश पर सभी के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। लापरवाही पर 22 निगरानी समितियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
गैर प्रांत और महानगरों से करीब छह हजार लोग वापस घर आए हैं। बाहर से आने वालों की सीमा पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने में शरीर का तापमान सामान्य मिलने पर घर भेज दिया गया। बाहरियों से 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के लिए शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। लेकिन घर पहुंचने के बाद होम क्वारंटाइन में रह रहे लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। घर से बाहर निकलकर गांवों की गलियों में घूम रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को होम क्वारंटाइन लोगों की पड़ताल करने के निर्देश दिए थे। वहीं एसपी के साथ खुद क्षेत्र के लौंदा गांव पहुंच गए। इस दौरान गैर प्रांत से आए रामकृत यादव घूमते मिले। पूछने पर बताया कि दो मई को घर आए थे। डीएम ने दूसरों की जान जोखिम में डालने पर जमकर क्लास लगाई। एसडीएम के निरीक्षण में 31 लोग घरों से बाहर घूमते मिले। इस पर सभी 32 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्हें 21 दिनों के लिए धानापुर और सैयदराजा स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। गांवों में सक्रिय 22 निगरानी समितियों के पदाधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय के भीतर उचित जवाब न मिलने पर समितियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। प्रशासनिक सख्ती से खलबली मची है।