{"_id":"5f1c785e49b2c30a7804d515","slug":"chandauli-corona-live-news-one-death-from-corona-in-chandauli-57-reports-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli Corona Live News: चंदौली में कोरोना से एक की मौत, 57 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Corona Live News: चंदौली में कोरोना से एक की मौत, 57 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sat, 25 Jul 2020 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
मास्क बांटते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली ज़िले में शनिवार को 57 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आई और एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिनमें से 13 महिला तथा 2 बालक समेत 42 पुरुष है। इनमे से 2 अहमदाबाद से, 1 गोवा से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 1 स्वास्थ्य कर्मी, 6 पुलिस कर्मी, 3 रेलवे कर्मी, 3 बैंक कर्मी, 3 न्यायालय से, 2 ज्वेलरी, 10 महिलाएं, 1 इलेक्ट्रीशियन, 1 अधिवक्ता, 1 टीचर, 1 कुक व 1 छात्र है। इनमें से 1 गाजीपुर में इस समय है। जनपद चंदौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1 व ग्रामीण से 1, चहनिया से 1, चकिया ब्लाक से 2, चंदौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 20 व ग्रामीण से 3, धानापुर से 15, नियामताबाद से 1, सकलडीहा से 1, शहाबगंज से 3 व पीडीडीडीयू नगर के 9 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 37 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये व 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस प्रकार जनपद में कोविड के कुल 726 केस जिनमें एक्टिव केस की संख्या 281 है व 438 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 7 है।
विज्ञापन