फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli came in top ten in communicable diseases campaign

संचारी रोग अभियान में टॉप टेन में आया चंदौली

Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chandauli came in top ten in communicable diseases campaign
चंदौली। जिले में अक्तूबर में चले संचारी रोग जागरूकता अभियान में चंदौली जिला टॉपटेन में शामिल रहा। इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और उनकी निष्ठा के बल पर जिले को दसवां स्थान हासिल हुआ है। अभी भी संचारी रोग के नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को माने तो एक से 31 अक्तूबर तक संचालित अभियान में बचाव एवं रोकथाम को लेकर लोगों की शत-प्रतिशत भागीदारी रही है। संचारी रोग के लक्षणों को पहचान कर जांच एवं इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। अभियान के प्रचार-प्रसार के अलावा संबंधित कर्मचारियों के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराई गई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से लोगों की मलेरिया की निशुल्क जांच एवं बचाव के लिए शीघ्र निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के सहयोग से जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव व घरों के आसपास साफ-सफाई तथा जल भराव वाले स्थानों को भरने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत 2.92 लाख 132 घरों का किया गया भ्रमण
चंदौली। जिला मलेरिया सहायक अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 2,92,132 घरों में भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने 1136 बुखार के रोगियों को चिह्नित किया। जिसमें सभी की मलेरिया जांच निगेटिव आई। साथ ही 1215 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें सभी निगेटिव पाये गए सात क्षय रोग लक्षणयुक्त के 223 संभावित व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 13 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें उपचार पर रखा गया। 62 कुपोषित बच्चे पाए गए जिसमें से 14 बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों में खुशी
चंदौली। संचारी रोग जागरूकता अभियान में जिले को दसवीं रैंकिंग मिलने पर कर्मचारियों में खुशी है। रैकिंग में पहले स्थान पर अयोध्या तो दूसरे स्थान पर महोबा, लेकिन तीसरे स्थान पर सुल्तानपुर मऊ और पर अमेठी शामिल है। वहीं छठवें उन्नाव, मथुरा लखनऊ रहा। नौवें पर फिरोजाबाद तो 10 नंबर पर जौनपुर, चंदौली शामिल है। रैकिंग में 10वां पायदान पर जनपद के शामिल होने पर चिकित्सकों ने कर्मचारियों से खुशी जताई। कहा कि जिलाधिकारी ईशा दुहन व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के सहयोग से यह सफलता मिली है।

जनपद में संचारी रोग अभियान के दौरान सभी विभागों के सहयोग के कारण हमारा जनपद रैंकिंग के दसवें स्थान पर रहा है। यह सभी लोगों के सहयोग से हुआ है, सभी लोग बधाई के पात्र है। - डॉ. पीके शुक्ला, जिला मलेरिया अधिकारी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed