{"_id":"6471c532d8c74d889a004aeb","slug":"chandauli-bus-full-of-passengers-overturned-while-trying-to-save-the-girl-child-more-than-12-people-injured-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: बच्ची को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: बच्ची को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 से ज्यादा लोग घायल
Sat, 27 May 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 27 May 2023 02:24 PM IST
सार
इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर से बरात आई थी। सुबह बरात वापस लौट रही थी कि लौटते समय लेवा-इलिया मार्ग पर उतरौत गांव के समीप एक बच्ची को बचाने के चक्कर में वह सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गई जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Chandauli: बच्ची को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 से ज्यादा लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बबुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लेवा-इलिया रोड पर बच्ची को बचाने के चक्कर में बरातियों से भरी बस पलट गई। जिससे 12 से ज्यादा बराती घायल हो गए। उनका इलाज शहाबगंज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर सीएमओ वाईके राय और विधायक कैलाश खरवार ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: नवनिर्वाचित पार्षद ने मंच से लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर से बरात आई थी। सुबह बरात वापस लौट रही थी कि लौटते समय लेवा-इलिया मार्ग पर उतरौत गांव के समीप एक बच्ची को बचाने के चक्कर में वह सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गई जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत शहाबंगज सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस पलटने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन