फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli became corona free after one and a half year

डेढ वर्ष बाद कोरोना मुक्त हुआ चंदौली जिला

Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chandauli became corona free after one and a half year
पीडीडीयू नगर। डेढ वर्ष बाद चंदौली जिला बुधवार को कोरोना मुक्त हो गया। बुधवार को मिली रिपोर्ट में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं एक मात्र संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो गया। इस तरह जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं बचे हैं। बुुधवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 1708 नमूने संग्रहित भी किए गए। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

देश में कोरोना का प्रसार बढ़ते ही 25 मार्च 2020 को देश लॉकडाउन हो गया। उस समय जिले में एक भी संक्रमित नहीं रहा। वाराणसी से सटे होने के बावजूद जिले में 13 मई को पहला संक्रमित मिला। बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में पहला संक्रमित मिला। वह 11 मई को मुंबई से लौटा था। इसके बाद तो मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया। 30 मई को धानापुर के अमरा गांव निवासी की रिपोर्ट पाजिटिव मिली थी। उसकी मौत 28 मई केे ही बीएचयू में हो गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को बीएचयू से 29 मई की आधी रात को इसकी रिपोर्ट मिली थी। ऐसे में जिला प्रशासन ने 30 को रिपोर्ट सावर्जनिक की और उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस तरह यह जिले में कोरोना से मृत होने वाला पहला मरीजा रहा। 16 जुलाई को उस वर्ष का सबसे अधिक 101 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें अकेले पीडीडीयू नगर के 65 संक्रमित रहे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या कम होने लगी। नए वर्ष में नए मरीजों के मिलने का क्रम थमा और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती गई। चार मार्च को जिले में मात्र तीन सक्रिय मरीज रह गए। इस समय तक जिले में कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई थी। होली के बाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप शुरू हुआ और मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी। इसके बाद तो नए मरीजों के मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने भी इसकी सक्रिय भूमिका निभाई। स्थिति यह हो गई कि अप्रैल माह में प्रतिदिन औसतन तीन से चार सौ नए संक्रमित मिले। 22 अप्रैल को सबसे अधिक 703 नए संक्रमित मिले जबकि सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल के बाद जिले में कोरोना बंदी की घोषणा की गई लेकिन तब तक बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो चुके थे। कोरोना की दूसरी लहर का पीक जिले में पांच मई को आया। इस दिन जिले में 231 नए संक्रमित मिले लेकिन 24 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमा और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। पिछले तीन दिनों से सिर्फ एक सक्रिय मरीज बचा हुआ था। बुधवार को आई रिपोर्ट में उसे स्वस्थ घोषित किया गया और इस तरह जिले को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। जिले में अब तक 16205 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 15 हजार 649 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना की वजह से 356 लोग काल कवलित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed