{"_id":"6086e6078ebc3e80d06c4127","slug":"chandauli-beating-of-presiding-officer-at-polling-station-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की पिटाई, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की पिटाई, कपड़े फाड़े
Mon, 26 Apr 2021 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:40 PM IST
सार
एसडीएम और पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद फरार हो गए लोग, चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर कुछ देर रुका था मतदान
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर सोमवार को एक प्रत्याशी तथा उसके समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। सूचना के बाद एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक प्रत्याशी व उसके समर्थक फरार हो गए। इस दौरान कुछ देर तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी सोमवार को दोपहर में लंच के समय बाहर निकलकर मुंह धो रहे थे। इसी बीच प्रधान पद के प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने दूसरे पक्ष से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अजय मिश्रा तथा कोतवाल नागेंद्र प्रसाद प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। तब तक प्रत्याशी व उसके समर्थक भाग गए। बाद में शांतिपूर्ण माहौल में फिर मतदान फिर से शुरू कराया गया। कोतवाल ने बताया कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन