{"_id":"610c30fa8ebc3ec35c518e1f","slug":"challan-of-loud-sounding-bullet-chandauli-news-vns6044832194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट का चालान किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट का चालान किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर चालान करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी व प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त टीम ने नौ बुलेट का तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाये जाने और एक चार पहिया वाहन का प्रेशन हार्न लगाने पर चालान किया। इस दौरान टीम ने एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाकर बुलेट को सड़कों और गलियों में दौड़ाना युवाओं का शौक बनता जा रहा है। इस शौक के चक्कर में काफी ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। इस तरह के वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस और प्रदूूषण बोर्ड के अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की गई है। बृस्पतिवार को यातायात प्रभारी दुर्गादत्त यादव व प्रभारी प्रदूषण बोर्ड राजनाथ चौधरी व उनकी टीम पीडीडीयू नगर समेत चकिया तिराहा पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी कुल 14 बुलेटों की जांच की । इस दौरान नौ बुलेट में साइलेंसर मानक के विपरीत मिला। इस दौरान एक कार में प्रेशन हार्न लगा हुआ मिला। इस पर टीम ने सभी वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल एक लाख पांच हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किये। टीम में कॉन्स्टेबल सौरभ ओमप्रकाश, ज्ञानचंद, राजयनारायन मौजूद रहे।