फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   This time, the veterans of Chakia have been occupying the post of District Panchayat President

ार बार चकिया के दिग्गजों का रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा

Mon, 22 Mar 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
This time, the veterans of Chakia have been occupying the post of District Panchayat President
चकिया। चंदौली जनपद के सृजन से लेकर अब तक हुए पांच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में चार बार चकिया तहसील के दिग्गजों का कब्जा रहा है। इसमें चकिया विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र से दो और शहाबगंज विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र से एक जबकि शहाबगंज निवासी चंदौली के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र से निर्वाचित एक दिग्गज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहला चुनाव उस समय हुआ था जब चंदौली जिला वाराणसी जिले से अलग होकर नया जिला बना था। चकिया के सेक्टर नंबर एक से निर्वाचित सुषमा पटेल पहली बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। यह चुनाव 1999 में हुआ था। वर्ष 2001 में चकिया सेक्टर नंबर एक से निर्वाचित पूनम सोनकर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2006 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सकलडीहा तहसील क्षेत्र से निर्वाचित अमलावती यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। 2011 में हुए चुनाव में चंदौली के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र से चुने गए शहाबगंज के तियरी गांव निवासी छत्रबली सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, तो वहीं वर्ष 2016 में हुए चुनाव में शहाबगंज जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र सेक्टर नंबर एक से जीती सरिता सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वर्ष 2021 में होने वाले चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए जिले के तमाम दिग्गजों ने मंथन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed