फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia resident JE dies in road accident in Badaun

Chandauli News: चकिया निवासी जेई की बदायूं में सड़क हादसे में मौत

Wed, 16 Oct 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Chakia resident JE dies in road accident in Badaun
शिकारगंज। क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव निवासी शशि प्रकाश गुप्ता (48) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में जेई के पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम बदायूं जिले के बिसौली में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गय। मंगलवार को परिवार वाले शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बलिया खुर्द गांव निवासी शशि प्रकाश गुप्ता चकिया विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। ढाई साल पहले उनका प्रमोशन अवर अभियंता के पद पर हुआ था। जुलाई 2022 में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में बदायूं जनपद के रुदायन विद्युत उपकेंद्र पर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था। सोमवार को बाइक से बिसौली जाते समय टैंकर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें बिसौली के अस्पताल से डॉक्टर ने बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पत्नी गीता देवी, पुत्र मनीष गुप्ता और उनके भाई विनोद गुप्ता बरेली पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed