फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia head constable dies in road accident on Sultanpur highway

Chandauli News: सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में चकिया के हेड कॉस्टेबल की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chakia head constable dies in road accident on Sultanpur highway
चकिया। कालिका धाम कॉलोनी निवासी और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हेड कॉंस्टेबल सुजीत कुमार झा (50) की बुधवार की सुबह सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घरेलू सामान लेने के लिए ट्रेनिंग सेंटर से घर जा रहे थे। इसी दौरान वह हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। सुजीत की मौत की सूचना से पिता वीरेंद्र झा, पत्नी ईशा झा, पुत्र कुलकित झा और रुद्र कुमार झा रो-रो कर हाल बेहाल हो गए। पिता के साथ उनके परिवार के लोग देरशाम सुलतानपुर पहुंचे और सुजीत के शव को लेकर घर लौटे। स्थानीय तहसील के भटौली और वर्तमान में मां कालिका धाम कॉलोनी निवासी नगर के ऐतिहासिक माँ काली मंदिर के पुजारी वीरेंद्र झा के बड़े बेटे सुधीर कुमार झा 20 नवंबर वर्ष 2004 को नौगढ़ थाना क्षेत्र के हिनउत घाट पर बम विस्फोट नक्सली हमले का शिकार हो गए थे। हिनौत कांड में ट्रक पर सवार पीएसी के एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसमें से एक सुधीर कुमार झा भी था। उसी की जगह पर सरकार ने वीरेंद्र झा के दूसरे बेटे सुजीत कुमार झा को पीएसी में नौकरी दी थी। वीरेंद्र झा के दोनों पुत्रों की ट्रक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अब उनके बुढ़ापे में बहु इशा झा और सुजीत झा के दो पुत्र उनके पोते 13 वर्षीय कुलकित और 8 वर्षीय रुद्र कुमार का सहारा है। वहीं नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से घर के परिजनों में गमगीन माहौल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed