{"_id":"62b8a00c090a9072a33cf1f2","slug":"chainpurwa-truck-driver-murdered-in-varanasi-chandauli-news-vns6609204171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनपुरवा के ट्रक चालक की वाराणसी में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनपुरवा के ट्रक चालक की वाराणसी में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। चंदौली सदर कोतवाली के चैनपुरवा गांव निवासी ट्रक चालक की वाराणसी के दानगंज में शनिवार की देर रात लोहे के राड से हमला कर हत्या कर दी गई। आशंका है कि ट्रक के खलासी ने ही हत्या की है और फरार हो गया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। चालक का शव गांव में पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
चंदौली सदर कोतवाली के चोनपुरवा गांव निवासी सेवालाल यादव (48) शनिवार को वाराणसी से चावल लाद कर छत्तीसगढ़ जा रहा था। ट्रक पर छत्तीसगढ़ के वाडफनगर निवासी कमल खलासी के रूप में सवार था। शनिवार की देर रात वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज में ट्रक रोककर तिरपाल बांधने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो खलासी ने ट्रक में रखे लोहे की रॉड से सेवालाल यादव पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से सेवा लाल की मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लिया। ट्रक पर लिखे मोबाइल नंबर पर मालिक को सूचना दी। मालिक की सूचना पर ही पुलिस ने खलासी कमल को सोनभद्र जिले के हाथीनाला रेणुकूट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कमल ने हत्या करने की बात स्वीकार की। वहीं पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर शाम सेवा लाल का शव चोनपुरवा गांव में पहुंचा। शव के गांव मेंपहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने शव का कैली गन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।