फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chain robbery from woman in front of town police post

कस्बा पुलिस चौकी के सामने से महिला से चेन की लूट

Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chain robbery from woman in front of town police post
चंदौली। कस्बा पुलिस चौकी के ठीक सामने बाइक सवार बदमाश सोमवार की शाम रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की पत्नी रीना देवी के गले का चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

चंदौली मंझवार रेलवे स्टेशन पर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात प्रकाशचंद माझी परिवार के साथ रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। सोमवार की शाम उनकी पत्नी रीना देवी सब्जी खरीदने के लिए पुलिस चौकी के सामने सब्जी मंडी में गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो लोगों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद हाईवे पकड़कर बिहार की ओर से निकल गए। घटना से हड़कंप मच गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी जानकारी पति को दी। वहीं 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है। कस्बा चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed