फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chadauli news

गांधी-शास्त्री को याद कर पालीथिन से तौबा का लिया संकल्प

Thu, 03 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chadauli news
पीडीडीयू नगर। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सिंगलयूज प्लास्टिक से मुक्ति के संकल्प के साथ मनाई गई। सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों तथा राजनैतिक दलों की ओर से जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई और प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया गया। बुधवार को जिले भर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थानों, सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया और महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन संतोष खरवार और ईओ कृष्णचंद्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नगर में स्वच्छता ही सेवा प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम तहत रैली निकाली गई। बाद में एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान ईओ ने नगर स्थित दुकानों पर कपड़े थैलों का वितरण कर पालीथिन के इस्तेमाल नहीं किए जाने की अपील की। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रकाश शाह, सीआरपीएफ कमानडेंट रामलखन, राजेश जायवाल, महेेंद्र पटेल, बृजेश गुप्ता, चंद्रकांत तिवारी, नायाब अहमद, अशोक यादव, राकेश शर्मा, रमेश यादव, अशोक सिद्धार्थ रहे। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य से बटालियन प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, मेजर अमरेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से धर्मशाला रोड स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ रहे। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से भी दोनों महापुरुषों को याद किया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्त लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया। नगर के रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित शास्त्री पार्क और सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पर पहुंच कर समाज के लोगों ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में कैंप कार्यालय पर पहुंच कर गोष्ठी में आधुनिक भारत में गांधी और शास्त्री के विचारों के योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण निगम, अमित श्रीवास्तव, वाईपी श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दूसरे गुट ने सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पार्क में पहुंच कर शास्त्री जी को याद किया। इस मौके पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक नारायण, विपिन कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिन्हा, विशेषशील वंदे, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव रहे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने नगर के सेंट्रल कालोनी सिथत शास्त्री जन्म स्थली के विकास की मांग के समर्थन में शास्त्री जयंती पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक उपवास रखा। इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, शंकर चौहान, बलजीत राव, दिनेश यादव, नरायन गोंड, संतोष पाठक, अभिषेक नरायन, कुमार नंद8जी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया और साफ सफाई की गई। वहीं महापुरुषों को याद किया गया।
चकिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम प्रदीप कुमार ने अपने कार्यालय एवं गांधी पार्क में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पंचायत चकिया में गांधी तथा शास्त्री जयंती के अवसर पर दोनो महापुरूषो के चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. विरेन्द्र प्रताप सिह, नगर पंचायत सभासद अनिल केंशरी, संदीप मौर्या, राजकुमार सिंह रहे। नगर पंचायत की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पत्रकारों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों तथा उनके परिजनों में फल का वितरण किया। इस दौरान शीतला प्रसाद राय, अशोक कुमार द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, मोहन पांडेय, विजय विश्वकर्मा, दीप नारायण यादव, धर्मेंद्र जायसवाल रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार बीडी बौद्ध विहार सेवा समिति की ओर से कस्बा स्थित शहीद पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सकलड़ीहा एसडीएम विजय नारायण सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर एलउमाशंकर सिंह, मुकेश मौर्य, डॉ.सरिता मौर्य, डॉ.आरएस मौर्य, डॉ.लक्ष्मी मौर्य, डॉ. दीपक बिंद, डॉ.कंचन मौर्य, डॉ.अरुण त्रिपाठी रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर बड़गावां गांव में 2 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित हुई। गांव के गुलफाम अहमद ऊफ मिक्कू की ओर से आयोजित रेस को मुख्य अतिथि अनुग्रह नारायण सिंह, बीडीओ धर्मजीत सिंह,अश्विनी दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में शाकिब प्रथम रह जबकि रिजवान अहमद उफ राजन दूसरे और सारिक अहमद तृतीय रहे।
पीडींडीयू नगर। जिले के स्कूलों, कॉलेजों में गांधी और शास्त्री जयंती धूम धाम से मनाई गई। ध्वजारोहण के बाद गोष्ठियों में महान विभूतियों को याद किया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने उपस्थित लोगों का मन मोहा।
नगर के मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में इंडियन आयल की ओर से कचरा उठाने के लिए दौड़ आयोजित की गई। इसमें 150 अभिभावक और 110 शिक्षकों ने स्वच्छता शपथ लेकर कचरे उठाए और सफाई की। इस मौके पर प्राचार्य कौशल कुमार भारती, इंडियन आयल के डीजीएम डी खन्ना, उपप्राचार्य मनीष यादव, मनीष पांडेय, नगीना राम, वीके सिंह, चारु भारद्वाज, पलक वालिया, आफसा परवीन रहे। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें विपक्ष में सना कुुरैशी और साक्षी मिश्र तथा पक्ष में नैनी कुमारी और खुश्बू क्रमश: प्रथम और द्वितीय रही। कार्यक्रम की शुरूआत आकाश यादव ने की। चंदौली में यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्रों ने रामपुर दलित बस्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इसके पहले कॉलेज के चेयरमैन डॉ. धनंजय सिंह लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रवि कुमार, ख़ुशबू यादव, संगीता पाल, नरसिंह प्रसाद, आकृति यादव, वंदना पांडेय रहे।

श्रीरामजानकी उच्चतर माध्यम विद्यालय, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय, राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रबंधक बैजनाथ यादव, विजय सिंह धूरिया रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर, इंदर बालिका इंटर कॉलेज बरहूआ, दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया में जयंती मनाई गई। नियमताबाद संवाददाता के अनुसार पांडेपुर स्थित सरस्वती ज्ञान निकेतन विद्यालय में प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के संयोजक अनिल तिवारी, राकेश दत्त मिश्रा रहे। कंदवा संवाददाता प्राथमिक विद्यालय तलासपुर, तेल्हरा , कुसहा , बीपीएस पब्लिक स्कूल आदर्श नुआंव , चखनिया, एसएस पब्लिक स्कूल चिरईगांव और उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया, सुढ़ना, बरहनी, राष्ट्रीय इण्टर कालेज रामपुर और मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। चकिया संवाददाता के अनुसार सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी, शास्त्री जयंती समारोह के साथ मनाया गया। प्राचार्य डा. संगीता सिन्हा ने गांधी, शास्त्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। रामविलास सिंह शिक्षण संस्था, प्राथमिक विद्यालय विजयपुरवां, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय चकिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया में गांधी शास्त्री जयंती मनाई गई। कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित हरिद्वार राय इंटर कॉलेज में भाषण वाद -विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed