फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Center ready for paddy procurement, now waiting for farmers

ान खरीद के लिए केंद्र तैयार, किसानों का बस है इंतजार

Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Center ready for paddy procurement, now waiting for farmers
चंदौली। धान के कटोरे में धान की पैदावार तो अच्छी है लेकिन अभी धान की फसल होने में एक माह लग सकता है। जिला प्रशासन की ओर से 66 धान क्रय केंद्र खुल गए हैं, हालांकि फसल तैयार ना होने के कारण खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते नजर आ रहे है। वहीं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। एक नवंबर से धान की खरीद का निर्देश है। जनपद में 1,17000 हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई। फसल तैयार होने में लगभग एक माह की देरी है, लेकिन क्रय केंद्रों पर सभी तैयारी जिला विपणन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है। यही नहीं किसानों के इंतजार में केंद्र प्रभारी अपने-अपने केंद्रों पर तैयारियों के साथ डटे हैं। विपणन शाखा के 4 केंद्र नवीन मंडी में खोले गए है। पीसीएम के कांटा और बबुरी में एक-एक केंद्र खोले गए। इसी प्रकार पीसीएफ के कुल 22 केंद्र खोले गए साथ ही पीसीयू के पांच और विपणन शाखा के 38 केंद्र खोले गए। भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र खुला गया है यहां पर बोरे की कमी नहीं है। वही मंडी परिसर में 3000 से अधिक लोगों ने धान बेचने के लिए नंबर लगाया है। इससे धान खरीद के पहले ही मंडी गुलजार रहा। वहीं क्रय केंद्रों पर बोरे पहुंचने पर पल्लेदारों ने उसे उतारा और धान खरीद की तैयारी में लग गए। जिला विपणन अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि जनपद में धान की होने वाली खरीद की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद में 66क्रय केंद्र खोले गए हैं। पर्याप्त मात्रा में बोरे भी उपलब्ध करा दिया गया। मैं खरीदारी के निर्देश दिए गए यही नहीं किसान रजिस्ट्रेशन कराने के बाद नंबर भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रय के लिए धान की दो किस्में निर्धारित
चंदौली। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से जनपद में धान की खरीद शुरू हो गई लेकिन अभी फसल तैयार न होने के कारण जिले में खरीदारी नहीं हो पा रही। धान की दो किस्में रखी गईं हैं जिसमें कॉमन धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेट ख 2060 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित की गई। पिछले बार 142 क्रय केंद्र खोले गए थे, लेकिन इस बार 128 केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। वही 20,5000 मीट्रिक टन खरीदारी का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

9393 किसानों ने कराया है पंजीकरण
चंदौली। जनपद में धान खरीद के क्रय केंद्र खुल गए हैं लेकिन अभी तक 9393 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें चंदौली में 3571 चकिया में 2792 सकलडीहा में 2585 मगलसराय में 383 और नौगढ़ में 62 किसान शामिल हैं। सबसे अधिक चंदौली तहसील में और सबसे कम नौगढ़ के किसानों ने पंजीकरण कराया है। कहीं ना कहीं यहां सूखा का असर भी साफ देखने को मिला है। वहीं किसान केंद्र प्रभारी से संपर्क कर धान खरीद के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर लगे बैनर पर महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर अंकित हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन नंबर के अतिरिक्त खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर अथवा कंट्रोल रूम नंबर 05412-260117 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed