{"_id":"58e69f3f4f1c1b82575b5e2c","slug":"celebration-of-ramnavmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालते हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर के ठाकुर बाग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, मां काली, भगवान शंकर का रूप धरे बच्चे शोभायात्रा के आकर्षण रहे। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर देशभक्ति तथा राम जन्म भूमि के गीतों की धूम रही।
हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में गुरुवार को ठाकुर बाग से शोभायात्रा का शुभारंभ वाहिनी के जिला संरक्षक बालक स्वामी (मुन्ना बाबा) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केशरिया झंडी दिखाकर शाम पांच बजे किया। जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शोभायात्रा वार्ड नं. 7 होते हुए, ब्लाक तिराहा, सहदुल्लापुर तिराहा, गांधी पार्क तिराहा, जिला संयुक्त चिकित्सालय, मुहम्मदाबाद पेट्रोल पंप से होते हुए फिर से ठाकुर बाग में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में केशरिया पगड़ी धारी युवक भगवान श्रीराम तथा भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी, मां काली, भगवान शंकर झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान भाजपा, भाजयुमो, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहे। शोभायात्रा में चकिया विधायक शारदा प्रसाद, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, राणा सिंह, अभिषेक मिश्रा, अजय पांडेय, शिवेन्द्र सिंह, अजय मद्धेशिया, गौरव श्रीवास्तव, काशीनाथ सिंह, ओम प्रकाश सिंह मन्ने, सत्येन्द्र सिंह, उमाशंकर सिंह, कैलाश जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के आदित्य सिंह, सारांश केशरी, मनोज जायसवाल, रोहित सोनकर, राजू वर्मा, विजय वर्मा, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
सकलडीहाः श्रीराम जन्म का पर्व पर गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जयश्रीराम के नारे लगाए। बरठी गांव से आशुतोष पाठक के नेतृत्व में झांकी निकाली गयी। सकलडीहा रेलवे स्टेशन बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान सौरभ सिंह, नवनीत राय, संदीप सिंह, टीपू सिंह, ऋषिकेश बहादुर सिंह, अनुज मोदनवाल, जगरनाथ तिवारी आदि रहे। चकियाः नगर में रामनवमी के अवसर पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान यात्रा में सम्मिलित लोगों को युगांधर सेवा समिति तथा सिटी मांटेंसरी स्कूल की ओर से शरबत पिलाया गया। युगांधर सेवा समिति ने गांधी पार्क में स्टाल लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। सिटी मांटेंसरी स्कूल के प्रबंधक अतिउल्ला खान ने स्टाल लगाकर शरबत पिलाया। इस अवसर पर युगांधर के सरदार राजकुमार सिंह, रंजीत सिंह, अखिलेश गोड़, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शेखर तिवारी, महेश गुप्ता आदि रहे।