फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CCTV cameras will be installed in Kaleshwar temple, security will be better in Sawan

कालेश्वर मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सावन में बेहतर होगी सुरक्षा

Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in Kaleshwar temple, security will be better in Sawan
सावन की तैयारियां देखने के लिए रविवार को एसडीएम मनोज पाठक और नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने पूरे महीने उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ नियंत्रित करने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सावन में कालेश्वर महादेव मंदिर और कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर व जामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम ने मंदिर परिसर में सीसी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया। वहीं, बहरवानी आत्म अनुसंधान केंद्र कल्याणपुरी और आश्रम हरिहरपुर व अभेद आश्रम टिमिलपुर में लगने वाले मेले की भी जानकारी ली। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed