फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBSE national volleyball competition will start today

Chandauli News: सीबीएसई की राष्ट्रीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज, देश-विदेश की 35 टीमें शामिल

Thu, 16 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
CBSE national volleyball competition will start today
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बालक वर्ग के अंडर 19 राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 16 नवंबर से पांडेयपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में होगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों की 35 टीमों के अलावा चार विदेशी टीमें भी प्रतिभाग कर कर रही हैं। खेल में लगभग 500 खिलाड़ी और 80 कोच व मैनेजर शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय करेंगे। बुधवार को स्कूल के प्रबंधक रजनीश सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में वार्ता के दौरान रजनीश सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड सबंधित विद्यालयों के छात्रों के उत्थान में एवं उनकी प्रगति व स्तर में एकरूपता लाने का कार्य करता है। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड 24 खेलों का आयोजन प्रति वर्ष करता हैं। इसे क्लस्टर, जोन और राष्ट्रीय स्तर सहित तीन स्तरों किया जाता है। इसी कड़ी में बालक वर्ग के सीबीएसई राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जेएस पब्लिक स्कूल को सौंपी गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 16 से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों के 35 टीमों के साथ ही कतर, जेद्दाह, जुवैजा (शरजहा), और कुवैत से कुल चार विदेशी टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में कुल लगभग 500 प्रतिभागी और उनके 80 कोच व मैनेजर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed