फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBSE declared the result of tenth

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित

Fri, 29 May 2015 02:15 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE declared the result of tenth
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
गुरुवार को घोषित हो गया। रिजल्ट निकलते ही छात्र-छात्राओं ने आपस में मिलकर खुशी का इजहार किया।

 जिले के सरकारी और निजी सभी विद्यालयों का परिणाम आम तौर पर अच्छा रहा। इसमें काफी विद्यार्थियों को ग्रेड ए1 तथा ग्रेड ए2 मिला है। इस साल जिले में हाई स्कूल की परीक्षा में करीब सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।


 सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि उनकी यह पहली बोर्ड परीक्षा थी।

अधिकतर बच्चों ने सुबह उठकर माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात नहा-धोकर मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर परीक्षा में पास होने की मन्नत मांगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया छात्रों की बेचैनी बढ़ती गई। दोपहर जैसे ही परीक्षा परिणाम आया सफल छात्र खुशी से उछल पड़े।

सनबीम स्कूल दुलहीपुर, केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय, एसजी पब्लिक स्कूल रविनगर मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी मुगलसराय, स्कालर्स पब्लिक स्कूल धानापरु, महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान कमती कलां,  युनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी समेत जिले के सभी विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।

लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के प्रथम भृगुवंशी ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं सनबीम स्कूल दुलहीपुर के अभिषेक सिंह ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। वहीं चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान तथा चकिया नगर के पूर्वी बाजार स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। सिल्वर बेल्स स्कूल के छह छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है।

जिनमें मानसी यादव, नीलम विश्वकर्मा, आलोक सिंह, अंकित वत्स, अंशुमान पांडेय, दीपक पांडेय सम्मिलित हैं। उधर सिकंदरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान के एमडी श्यामजी सिंह ने विद्यालय के छात्र अमित मौर्य ने 9 सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed