फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBI sought documents from the office superintendents of the arrested officers and employees

Chandauli News: सीबीआई ने पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों से मांगे दस्तावेज

Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
CBI sought documents from the office superintendents of the arrested officers and employees
पीडीडीयू नगर। रेलवे के विभागीय प्रमोशन की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सीबीआई की टीम ने शनिवार को डीआरएम ऑफिस में छह घंटे तक पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों से दस्तावेज एकत्र किए। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक दस्तावेजों को खंगालती रही। शनिवार को डीआरएम ऑफिस में छुट्टी रही, लेकिन कार्यालय अधीक्षक पहुंचे और उन्होंने सीबीआई को दस्तावेज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

लोको पायलट से चीफ लोको पायलट इंस्पेक्टर की चार मार्च को होने वाली विभागीय परीक्षा से पहले बीते सोमवार की रात सीबीआई ने नगर के काली महाल स्थित एक मैरिज लॉन में पहुंच कर पेपर हल कर रहे आठ लोको पायलट और वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन को पकड़ लिया। इसके बाद मंगलवार को सीबीआई ने डीआरएम ऑफिस में दिन भर पूछताछ के बाद वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के साथ लोको पायलट व कार्यालय अधीक्षक सहित 26 लोगों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम डीआरएम ऑफिस पहुंची। सीबीआई की टीम ने पहले दिन दस्तावेज लिए। वहीं डीआरएम ऑफिस के पहले तल पर एक ऑफिस को अपना कैंप कार्यालय बनाया। बैंकों में पहुंच कर संबंधित लोगों के बैंक खातों की जांच पड़ताल की। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सीबीआई टीम अपने कैंप कार्यालय में पहुंची। यहां पकड़े गए अधिकारियों और कर्मचारियों से संबंधित कार्यालयों के अधीक्षकों को बुलाया। उनसे आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। इसके बाद शाम छह बजे तक एक-एक दस्तावेज सीबीआई खंगालती रही। महत्वपूर्ण दस्तावेज को मेल से सीबीआई ने लखनऊ कार्यालय भेजा। सूत्रों के अनुसार टीम सोमवार तक दस्तावेजों की जांच करेगी। दूसरी तरफ सीबीआई टीम की जांच से संबंधित विभागों के अधिकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed