{"_id":"67cf3b8e280dc3685a03a06d","slug":"cbi-searched-the-accounts-of-relatives-of-railway-employees-chandauli-news-c-189-1-svns1013-128259-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीबीआई ने रेलकर्मियों के संबंधियों के खाते खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीबीआई ने रेलकर्मियों के संबंधियों के खाते खंगाले
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में हुए भ्रष्टाचार की गहरी हो चुकी जड़ों तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम ने पकड़े गए रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की पत्नी और उनके भाइयों के बैंक खातों की छानबीन की। सीबीआई ने रेलकर्मियों के परिवार के यहां रह रहे अन्य सदस्यों के खातों का भी ब्योरा विवरण जुटाया है। सीबीआई की टीम मंगलवार को भी जांच जारी रख सकती है।
डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन से जुड़ी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में सीबीआई की टीम ने दो अधिकारियों समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम ने फिर से नगर में डेरा डाल दिया। जांच कर साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई की टीम को डीआरएम कार्यालय में प्रथम तल पर एक कमरा भी उपलब्ध कराया गया है। अब तक की जांच में सीबीआई की टीम ने रेलकर्मियों के बैंक खातों का पूरा ब्योरा जुटाने के साथ ही आरोपियों की नियुक्ति से लेकर प्रमोशन और तबादलों से संबंधित फाइलें सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है। उधर, सोमवार को सीबीआई की टीम ने सभी आरोपियों के आश्रितों के बैंक खातों को भी खंगाला। इसमें रेलकर्मियों की पत्नी, भाई व अन्य सगे संबंधियों के खाते शामिल रहे। उधर, डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में हुए घोटाले का मामला सामने आने के बाद अब सीबीआई की नजर अन्य विभागों में हुए प्रमोशन पर भी पड़ गई है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने रेलवे के मैकेनिकल, सिग्नल, इलेक्ट्रिकल, जनरल आदि विभागों में पिछले छह माह के दौरान हुए प्रमोशन की फाइल भी तलब की है। इससे मंडल रेल कार्यालय में खलबली मची रही। उधर, डीडीयू रेल मंडल में सीबीआई की रेड के बाद बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। वहीं अब अन्य अधिकारी भी अपना तबादला कराने की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की जांच की आंच से बचने के लिए अन्य अधिकारी भी दूसरे मंडल में तबादला कराने में जुट गए हैं।