फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Caught women walking in trains and at stations

ट्रेनों में और स्टेशनों पर घूमने वाली महिलाओं को पकड़ा

Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Caught women walking in trains and at stations
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवांछित ढंग से घूमने वाली महिलाओं के खिलाफ गठित ‘मेरी सहेली टीम’ अभियान चलाया। इस दैरान कुल 16 महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां सभी से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवांछित ढंग से महिलाओं के घूमने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर मेरी सहेली टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। निरीक्षक संजीव कुमार, एसआई सुनील कुमार, महिला उपनिरीक्षक अर्चना कुमारी मीणा, आरक्षी नरेशी बाई मीणा, स्नेहलता कुमारी ने प्लेटफार्म और ट्रेनों में घूमने वाली अवांछित महिलाओं के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू की। दिन भर चले अभियान में 16 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां सभी से जुर्माना वसूला गया। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed