{"_id":"6993792524d3acac9d01ae1f","slug":"cash-stolen-from-liquor-shop-in-front-of-police-booth-chandauli-news-c-189-1-svns1013-144124-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस बूथ के सामने शराब की दुकान से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस बूथ के सामने शराब की दुकान से नकदी चोरी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय के चकिया तिराहे पर पुलिस बूथ से 80 मीटर दूर कंपोजिट शराब की दुकान से चोरों ने काउंटर से नकदी और शराब की 8 बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चकिया तिराहे पर सरिता अग्रहरि के नाम से शराब की दुकान है। रात में यहां पिकेट भी लगती है। रविवार रात चोर, दुकान के पीछे की चहारदीवारी फांदकर परिसर में घुसे। इसके बाद एक चोर वहां लगे शटर के ऊपरी हिस्से को हटाकर दुकान में घुस गया। काउंटर में बने गल्ले को खाली कर दिया । दुकान संचालक विवेक अग्रहरि ने बताया कि काउंटर में रखे 70 हजार रुपये कैश, ं16 हजार 280 रुपये की शराब की 8 बोतलें ले गए। सोमवार सुबह जब सेल्समैन दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गये।