फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cash and jewelry stolen from railway quarters

Chandauli News: रेलवे क्वार्टर से नकदी और गहने चोरी

Thu, 13 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from railway quarters
पीडीडीयू नगर। चोरों ने शास्त्री कॉलोनी के पहला मोड़ में एक खाली रेलवे क्वार्टर में घुसकर चोरों ने 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने चुरा ले गए। रेलकर्मी बीमार हैं। वाराणसी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पत्नी अपने पति की देखभाल के लिए अस्पताल गई थी। घर खाली पाकर चोरों ने कोना-कोना छान मारा। नकदी और गहने समेट ले गए। रेलकर्मी की पत्नी बुधवार की दोपहर में लौटी तो चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


रेलवे के प्लांट डिपो में फीटर ग्रेड वन के पद पर कार्यरत दयाशंकर सिंह शास्त्री कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 901 में रहते हैं। तीन जुलाई को सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए। उनको वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी किरन सिंह उनके साथ अस्पताल में रह रही थीं। छोटा बेटा घर पर रहता था। नौ जुलाई को छोटा बेटा किसी काम से बिहार के औरंगाबाद जिले में अपने गांव चला गया। दस जुलाई की सुबह किरन सिंह क्वार्टर में ताला बंद कर पति दयाशंकर की देखभाल के लिए अस्पताल चली गई।
विज्ञापन

किरन सिंह बुधवार की दोपहर में अस्पताल से लौटी तो क्वार्टर के पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। आलमारी और बॉक्स खुले थे। किरन सिंह के अनुसार चोरों ने घर में रखे 1.20 लाख रुपये नकद के साथ सोने की दो चेन, सोने की दो जोड़ी झूमके, दो नथिया, मांग टीका, चार अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, साड़ियां चुरा ले गए हैं। कॉलोनीवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही हैं चोरी की घटनाएं
पीडीडीयू नगर। शास्त्री कॉलोनी का पहला मोड़ चोरों के निशाने पर है। छह माह में पहला मोड़ के तीन क्वार्टरों में चोरियां हो चुकी हैं। किसी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। यहां 16 फरवरी को चोरों ने रेलकर्मी कामेश्वरनाथ तिवारी के कवार्टर संख्या 903 सीडी में तब चोरी हुई जब उनका परिवार शादी में शामिल होने गया था। इसके पूर्व इसी कॉलोनी में एक क्वार्टर से चोरों ने हजारों रुपये का माल पार किया था। इसी तरह 27 जून की रात क्वार्टर संख्या 912 एबी में चोरों ने खिड़की की रॉड तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। रेलवे क्वार्टरों के दरवाजे और खिड़कियां कमजोर हो गई हैं। ऐसे में चोर खिड़कियों को आसानी से तोड़ देते हैं। रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में स्थित स्टेडियम रेलवे कॉलोनी के रास्ते चोर आसानी से कालोनी में आ जाते हैं। स्टेडियम की चहारदीवारी ऊंची है। चोर की चहारदीवारी पर बैठ कर क्वार्टरों की रेकी करते हैं।

इनसेट-
किशोर के शामिल होने की आशंका
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर की चहारदीवारी फांद कर खिड़की का रॉड तोड़ कर जिस तरह चोरी हो रही है। ऐसे में इस गिरोह में दुबले पतले किशोर के शामिल होने की आशंका है। खिड़कियों के रॉड को पूरी तरह उखाड़ा जाता है, बल्कि उसे हल्का मोड़ कर घुसने का रास्ता चोर बनाते हैं। संकरे रास्ते में जवान व्यक्ति का घुसना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed