फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case will be registered against those who build on government land

नोनार गांव में सरकारी भूमि पर निर्माण करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those who build on government land
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के नोनार गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा कर मनबढ़ों ने निर्माण करा लिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर की थी। शिकायत के बाद एसडीएम मनोज पाठक राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां निरीक्षण में पाया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया है। उन्होंने राजस्व विभाग को अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे एसडीएम ने सरकारी भूमि का सीमांकन कराया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों का निर्माण सरकारी जमीन पर पाया गया। वहीं कब्जा करने वालों ने बताया कि वर्षों पूर्व से वे उक्त भूमि पर काबिज हैं। उनके पास इससे संबंधित अभिलेख व अन्य कागजात भी मौजूद हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा अनावश्यक रूप से शिकायत कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं एसडीएम ने बताया कि नवीन परती की भूमि पर निर्माण कराए गए हैं। इसे जांच में पाया गया है। अतिक्रमण करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed