{"_id":"652ae8efd31c2ba9130e6686","slug":"case-registered-against-two-including-teenager-in-rape-case-chandauli-news-c-189-1-svns1011-4398-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दुराचार के मामले में किशोर सहित दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दुराचार के मामले में किशोर सहित दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा ने विद्यालय के 17 वर्षीय किशोर पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को किशोर सहित दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल के लिए भेज दिया।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक स्कूल में किशोरी और आरोपी किशोर के बीच दोस्ती हो गई। विगत 10 अक्तूबर को आरोपी किशोर अपने 19 वर्षीय एक साथी के साथ उसे बाइक से अहरौरा की ओर ले गया। रास्ते में सुनसान स्थान देख बाइक खराब होने का बहाना बनाकर किशोर ने उसके साथ दुराचार किया। जब उसकी हालत खराब हुई तो दोनों उसे छोड़कर भाग हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने 12 अक्तूर को आपसी बैठक कर मामला हल करने का प्रयास किया । लेकिन बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।