फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case registered against encroachers who occupied forest land

वन भूमि कब्जा करने वाले 13 अतिक्रमणकारियों पर केस दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against encroachers who occupied forest land
नौगढ़। पुराने प्लांटेशन के तहत लगाये गये पौधों को नष्ट करके वन भूमि को जोतने वाले 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के मझगांई रेंज में गहिला कंपार्टमेंट नंबर तीन, चिकनी बीट के कुड़निया बंधी के पास पिछले कुछ दिनों से दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने झाड़ियां, पेड़- पौधे और प्राकृतिक वनस्पतियों को नष्ट कर कर दिया था। वन भूमि को कब्जा करने के लिए पुराने खोदे गए बोना नाली को पाटने के बाद जोत- कोड़ करना शुरू कर दिया था। वन भूमि पर कब्जा होने की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने टीम बनाकर रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, राजकुमार, वनरक्षक शिवपाल चौहान, महेंद्र प्रताप तथा वाचर समेत अन्य वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग के सदल बल को देखकर वन भूमि कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। वन विभाग ने चकरधट्टा थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव के रहने वाले विनोद, सुरेश, राम सकल, चंद्रिका, सुखई रामजनम, रामप्रसाद, जीतू, शिवजनम, राजेश, कमलेश व अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के 1927 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed