फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against nine for chasing forest workers with axe.

Chandauli News: वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने पर नौ के खिलाफ मुकदमा

Sun, 15 Dec 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against nine for chasing forest workers with axe.
नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को वनकर्मी वन विभाग की जमीन बताकर खेती कर रहे किसानों को रोकने पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर किसानों ने कुल्हाड़ी और फरसा लेकर वन कर्मियों को दौड़ लिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को कुछ किसान गेहूं की बोआई कर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम पहुंची और किसानों को खेती करने से रोका। उनका कहना था कि यह जमीन वन विभाग की है। वहीं, किसानों ने जमीन का पट्टा दिखाया और बताया कि वे पिछले 20 साल से खेती कर रहे हैं। इसी बात पर ग्रामीणों और वनकर्मियों में नोंकझोंक होने लगी। वनकर्मियों की तहरीर के अनुसार गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कुल्हाड़ी और फरसा लेकर उन्हें दौड़ा लिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार को भैसौड़ा गांव निवासी चिरंजीवी, मोहिद, इसमाइल, अकबलप, सहेमुद्दीन, हैदर, नेसाबुद्दीन और सलामुद्दीन समेत आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed