फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against

Chandauli News: सड़क पर आतिशबाजी करने पर पूर्व विधायक पर मुकदमा

Sun, 10 Sep 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against
पीडीडीयू नगर। रास्ता रोककर लबे सड़क आतिशबाजी करने के मामले में मुगलसराय पुलिस ने शुक्रवार की रात सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घोसी में सपा को मिली जीत के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक ने नगर के काली मंदिर के पास सड़क को गाड़ियों से घेरकर आतिशबाजी की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन


घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत की खबर सुनकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन स्वरूप कीर्तन का आयोजन किया गया था। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू कीर्तन में शामिल होने आए थे। जब वे कीर्तन में भाग लेकर स्टेशन से बाहर आए तो सपा की जीत का पता चला। बाहर सपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे। पूर्व विधायक ने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे रास्ता रुक गया और आतिशबाजी शुरू कर दी गई। सोशल मीडिया वायरल इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सड़क को बाधित करने अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हर व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जश्न मनाइए लेकिन उससे जनमानस को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कानून की धज्जियां उड़ाने किसी भी दल, पद या कद का हो उसके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कहा कि हार से बौखलाए भाजपा के नेताओं के इशारे पर पुलिस ने यह काम किया। एफआईआर में मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है। हथियार बंद दर्जनों समर्थकों का जिक्र किया गया है जबकि वीडियो में मेरे सुरक्षाकर्मी के अलावा किसी के हाथ में असलहा नहीं है। हमने किसी सरकारी काम में बाधा नहीं डाली और न कोई जाम में फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed