फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 25 people for stealing electricity

बिजली चोरी करने वाले 25 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 06 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 25 people for stealing electricity
चंदौली। बिजली विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बिजली चोरी रोकने तथा बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर में महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 503 कनेक्शन चेक किए। जिसमें 171 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया, वहीं 25 लोगों बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। विभागीय अफसरों ने 107 कनेक्शनधारियों का टैरिफ बदल दिया। इस महाअभियान से नगर में हड़कंप की स्थिति रही और लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

बिजली विभाग बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस कड़ी में गुरुवार को अलग-अलग डिवीजन के अभियंताओं की टीम गठित कर बिजली विभाग ने चंदौली नगर के सुभाष नगर, पंडित कालोनी, सकलडीहा रोड व मुंसफ कटरे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियंताओं ने एक-एक कनेक्शन को विधिवत चेक किया। मीटर की रीडिंग देखी और 28 लोगों का लोड बढ़ाया। विभाग की ओर से कुल 61 किलोवाट बढ़ाया गया। इस दौरान कुल 21 लोगों का मीटर बदला गया है। वहीं 29 बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को मीटर से जोड़ा गया। इस दौरान 25 लोग अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए धरे गए, जिनके खिलाफ विभाग ने मुकदमा पंजीकृत कराया। वहीं 171 बड़े बकाएदारों द्वारा पुराना भुगतान नहीं करने की दशा में उनके कनेक्शन काट दिए। हिदायत दी कि बिल का भुगतान किए बगैर अवैध तरीके से बिजली जलाई तो कानूनी कार्यवाही होगी। जांच अभियान में 107 लोगों के कनेक्शन घरेलू से व्यवसायिक किए गए। साथ ही मौके पर बड़े बकाएदारों से कुल चार लाख 41 हजार रुपये वसूल किया गया। इस बाबत एसडीओ चंदौली प्रशांत कुमार ने बताया कि 100 लोगों की संयुक्त टीम बनाकर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जो आगे भी चलेगा। आह्वान किया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया है वे जल्द से जल्द बकाए का भुगतान करके विभागीय कार्यवाही से बच सकते हैं। इस अवसर पर आशीष सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सेवाराम, एके शुक्ला, रामपाल, आकाश सिंह, झंमेजय साहू, संजय कुमार, सर्वेश पांडेय, केएल यादव, धर्मदेव प्रसाद, घनश्याम, अनिल सिंह, मनोज कुमार, चंदन जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed