फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 138 people including 23 named for blocking the highway for four hours with the dead body.

Chandauli News: शव रखकर चार घंटे हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 138 पर केस

Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 138 people including 23 named for blocking the highway for four hours with the dead body.
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र में आलू मिल के पास शव रखकर चार घंटे तक हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 23 नामजद समेत 138 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बिना अनुमति हाईवे जाम कर नारेबाजी की गई। लंबे समय तक मार्ग बाधित रहने के कारण मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम अलीनगर थाने को सूचना मिली थी कि आलू मिल के पास आयुष अस्पताल के सामने कुछ लोगों ने पुनवासी चौहान का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। लोगों ने हाईवे की दोनों लेन पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक रखा था। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने के कारण मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थीं। पुलिस ने लोगों से जाम समाप्त कर शव को रास्ते से हटाने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान लोग नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडीडीयू नगर के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारी काफी देर तक मान मनौवल करते रहे। करीब चार घंटे बाद किसी जाम समाप्त कराया जा सका था। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के बाद पुलिस 23 लोगों को नामजद समेत 138 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
---------------
इन लोगों को किया गया नामजद
पुलिस ने राहुल चौहान निवासी अमोघपुर, राहुल (पता अज्ञात), जय सिंह और भदई चौहान निवासी अमोघपुर, गुलाब पटेल निवासी वार्ड नंबर तीन आलू मिल, मो. मुस्ताक कुरैशी निवासी परमार कटरा, राजकुमार, बब्लू यादव, कांता पासवान, बंसनारायण चौहान निवासी मवई, अजीत पासवान, विकास, अजय चौहान निवासी काशीपुरा नई बस्ती, वीरेंद्र आर्या निवासी नई बस्ती आलूमिल, संदीप निवासी भदोही, निखिल, गोलू, राहुल पुत्र सिपाही पासवान, सनी पुत्र सिपाही पासवान, आकाश पुत्र मट्टर पासवान, लकी, जानू और विक्की निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर तीन आलू मिल को नामजद किया है। इनके अलावा पुलिस ने 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे को लंबे समय तक बाधित करने से आम लोगों के साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ता है।

-----------------
पुनवासी चौहान की मौत के बाद कुछ लोगों ने शव रखकर हाईवे जाम किया था। दोनों लेन पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन बाधित करने के मामले में 23 नामजद समेत 138 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अरुण सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed